उत्तराखंड समाचार:  भारी बारिश के चलते चमोली समेत कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

चमोली जिले में 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी में भी स्कूल बंद करने का आदेश जारी।

प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तेज बारिश की संभावना है।

अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।